अनोखी शादी: नवजात बेटे के सामने दुल्हन बनी मां
पटना। बिहार की राजधानी पटना में दानापुर के पास एक मंदिर में अनोखी शादी हुई, जिसमें बिन ब्याही मां दुल्हन बनी और बाराती बने अस्पताल के लोग। इन दोनों का नवजात बेटा इस शादी का गवाह बना। दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन ने 3 दिसंबर गुरुवार को बिना ब्याही मां प्रियंका को न केवल उसके प्रेमी राहुल कुमार से मिलवाया, बल्कि पेठिया बाजार स्थित सोनारी मंदिर में दोनों का हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक उनकी शादी करवाई।
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पटना के कुर्जी निवासी प्रियंका प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। बुधवार की शाम प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रियंका ने रोते हुए अपने प्यार की कहानी एक नर्स को बताई। नर्स ने बच्चे के जन्म की बात फोन द्वारा प्रियंका के प्रेमी मुगलसराय निवासी राहुल को बताई। राहुल भी अपने प्यार की निशानी से मिलने के लिए बेचैन हो उठा। वह फौरन पटना पहुंच गया।
प्रियंका ने बताया, ‘मैं वर्ष 2013 में मुगलसराय के नजीरपुर में अपने नाना राधेश्याम शर्मा के साथ रहती थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल से प्यार करने लगी। अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं हुए।
उसने बताया कि गर्भवती होने के बाद उसके नाना ने उसे अपने साथ अपने गांव कुर्जी लेकर चले आए। नाना चाहते थे कि जन्म के बाद बच्चे को किसी अनाथालय में दे दिया जाए, लेकिन वह इसके लिए वह तैयार नहीं थी। वह अपनी संतान को खुद से अलग करना नहीं चाहती। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि जब प्रियंका की मां से बात की गई, तब उसने राहुल से इसकी शादी से इनकार कर दिया, लेकिन नानी-नानी को प्रियंका-राहुल के शादी के लिए मना लिया गया। प्रसव के बाद एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।
Related News

मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More

सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More
Comments are Closed