June, 2015

 

मुसलमानों में ऊंच-नीच

सुहेल वहीद/ संग्रह: जाति का जंजाल / भारत में मुस्लिम समाज ‘अशराफ’ और ‘अजलाफ’ में बँटा हुआ है। अशराफ वे लोग हैं जो साधनसंपन्न, पढ़े-लिखे, सभ्य, सुसंस्कृत, चरित्रवान, भलेमानुस और ‘गुडलुकिंग’ होते हैं। यानी अशराफ वे हैं, जिनकी नस्ल ऊँची हो—वे खानदानी लोग, जिनका शजरा किसी प्रभावशाली या किसी बड़े व्यक्ति या किसी बड़ी धार्मिक संस्था से मिलता हो। बाकी सब अजलाफ हैं। अजलाफ का शाब्दिक अर्थ उर्दू के शब्दकोशों में ‘कमीना’ और ‘घटिया’ लिखा है यानी ‘मुस्लिम शूद्र’। फिर मामला आता है सादात का। सादात वे हैं, जो सैय्यदRead More


लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जन्मस्थल को लेकर खड़ा बखेड़ा

बलिया/छपरा। ‘लोकनायक’ जय प्रकाश नारायण का स्मारक बिहार के लाला का टोला गांव में बनवाने के केन््रदीय मंत्रिपरिषद के फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोकनायक के परिजन तथा समर्थकों ने बलिया के जेपी नगर को उनका असल जन्मस्थान बताते हुए केंद्र सरकार के निर्णय को बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिये उठाया गया कदम करार दिया है। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता रहे जय प्रकाश नारायण की भतीजी अंजू सिन्हा ने बातचीत में कहा कि बिहार के लाला का टोला गांव को ‘लोकनायक’ का जन्मस्थान घोषितRead More


साख का सवाल बन गया है बिहार चुनाव?

अरविंद मोहन बिहार चुनावी मोड में आ गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त के सितंबर-अक्तूबर में चुनाव की संभावना जताने से पहले वह भूकंप की चर्चा और चिंता कर रहा था. राजनीतिक रूप से सबसे सचेत और सामाजिक समूहों की गोलबंदी में आगे बिहार का तेजी से चुनाव के रंग में रंगना स्वाभाविक है. 1857 के विद्रोह के बाद से राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों का केंद्र रहे बिहार का अपना तो काफी कुछ दांव पर है. इस बार देश की राजनीति का आगे का रास्ता भी काफी कुछ बिहार चुनाव केRead More


डिग्री फर्जी हो सकती हैं, स्मृति ईरानी नहीं , केंद्र की पूरी सरकार फर्जी : लालू

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्रियां फर्जी हो सकती हैं लेकिन वह फर्जी नहीं हैं। दिल्ली की एक अदालत ने शैक्षणिक योग्यता को गलत बताने के आरोपों पर मामले को स्वीकार कर लिया है जिसके बाद ईरानी के बारे में लालू की यह टिप्पणी आई है। प्रसाद ने कहा, डिग्रियों का क्या करना है? ईरानी वास्तविक हैं। वह महिला हैं। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘सास भी कभी बहू थी’ में अभिनय किया है। वह मेरा काफी सम्मान करती हैं। बिहारRead More


प्रसाद को राष्ट्रपति बनने से रोकने को नेहरू ने बोला था झूठ

झूठा खत लिखकर भ्रम फैलाना चाहते थे नेहरू नई दिल्ली। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। उन्होंने इसके लिए झूठ भी बोला था। एक नई किताब नेहरू: अ ट्रबल्ड लीगेसी में पूर्व खुफिया अधिकारी आरएनपी सिंह ने यह दावा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, नेहरू ने प्रसाद को भारत का राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए तमाम जतन किए थे। किताब के लेखक ने सरकारी दस्तावेजों का हवाला देते हुएRead More


अनंत सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, समर्थकों ने सड़कों पर लगाया जाम

पटना. एक स्थानीय अदालत ने जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना जिला के बिहटा इलाके के एक अपहरण के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और विधायक के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज बाढ़ और मोकामा में सड़क यातायात को बाधित किया और ट्रेनों को रोका। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि बंद समर्थकों ने मोकामा जंक्शन पर आज सुबह 6:30 बजे लाल किला एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस को जबरन रोका। उन्होंने बताया किRead More


बिहार चुनाव में ऐसे नैया पार करेगी भाजपा!

केंद्र सरकार ने बिहार के लिए खोलना शुरू किया पिटारा   सिताब दियारा में बनेगा जेपी की स्मृति में राष्टÑीय संग्राहलय   नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आपातकाल के खिलाफ देश की जनता की आवाज बुलंद करने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्मान में  उनकी स्मृति में छपरा जिले के जेपी की जन्मस्थली पर एक राष्टÑीय स्तर का संग्राहलय  और एक ऐसा संस्थान खोलने का निर्णय लिया है, जहां उनकी राष्टÑ निर्माण में भूमिका व  गांधी के विचारों का अध्ययन व अनुसंधान हो  सके। केंद्र सरकार के इस फैसले कोRead More


सीवान में मां-बेटे की हत्या कर लाश को किया गायब

राजेश राजू, सीवान। थाना क्षेत्र के खास मिश्रौली गांव में मंगलवार को एक विवाहिता व नवजात की हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है। मृतका के पिता कमलेश्वर दूबे ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन देकर दामाद समेत कई लोगों को आरोपित किया है। मृतका सरोज देवी की शादी एक साल पहले हुई थी। एक साथ दो लोगों की हत्या कर लाश गायब करने कि खबर से गांव में सनसनी फैल गई है। इधर मृतका के पति श्रीनिवास की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले भी उसकीRead More


लालू-नीतीश ने बिहार से भाजपा का बोरिया-बिस्तर बांधने का वादा किया

पटना: जदयू नीत धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा के बाद आज पहली बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नीतीश एक मंच पर नजर आए और उन्होंने साथ मिलकर प्रदेश से भाजपा का बोरिया-बिस्तर बांधने का वादा किया। राज्य में सितंबर-अक्टूबर में चुनाव हो सकता है। नीतीश को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज बिहार के दोनों दिग्गज नेता ‘हिन्‍दुस्तान समागम कार्यक्रम’ में पहली बार एक मंच पर दिखाई दिए और इस मौके पर दोनों नेRead More


फर्जी डिग्री वाले मास्टर स्वेच्छा से दें त्याग पत्र, नहीं होगी कार्रवाई

पटना। फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने फर्जी एवं जाली कागजातों पर बहाल शिक्षकों को स्वेच्छा से त्यागपत्र देने का आदेश दिया। स्वेच्छा से त्याग पत्र देने वाले शिक्षकों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही उन्हें वेतन आदि पर दिए गए सरकारी पैसे को वसूलने से साफ मना कर दिया। अदालत ने कहा कि तय समय सीमा के भीतर त्याग पत्र नहीं दिया और फिर जांच में उनके कागजात फर्जी पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोरRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com