June, 2015

 

अब सीपी ठाकुर ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी

मखदुमपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.सीपी ठाकुर बिहार विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डा. ठाकुर ने खुद यह बात सोमवार को संवाददाताओं से कही। वे बेलागंज विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। मखदुमपुर में भाजपा नेता रंधीर कुमार पिक्कु के आवास पर उन्होंने कहा कि वैसे तो यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। लेकिन पार्टी अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद समेत अन्य कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भीRead More


लालू बोले-उपेंद्र कुशवाहा अच्छा लड़का, उसमें सीएम बनने की योग्यता

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा आग लगाने वाली पार्टी है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक भी फैसला देशहित में नहीं लिया है। भाजपा सिर्फ लोगों को सपना देखा रही है। देश में 14 करोड़ लोग भूखे रहते हैं और भाजपा और आरएसएस वाले योग करा रहे हैं। गरीब पसीना बहाते हैं, उन्हें योग करने की जरूरत नहीं है। लालू ने कहा कि सुशील मोदी ने ही बिहार में जमीन का रेट अधिक कर दिया था। लालू प्रसाद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अच्छा लड़का है।Read More


बुनकरों के गांव में मिलजुल कर पढ़ाई से 18 विद्यार्थी आईआईटी के लिए पास

गया। बिहार में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की एक तस्वीर दुनिया भर में वायरल हुई थी। इस तस्वीर के आधार पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था की जमकर आलोचना हुई। दूसरी तरफ आईआईटी के नतीजे आने के बाद बिहार की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आती है। पटना में गणितज्ञ आनंद कुमार द्वारा संचालित सुपर 30 के छात्र हर साल मिसाल कायम कर रहे हैं। सुपर 30 किसी भी पहचान के लिए मोहताज नहीं है। लेकिन बिहार का एक गुमनाम इलाका अपने मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों के कारणRead More


पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बंधकों को छोड़ कर झारखंड भागे नक्सली

नवादा। बिहार के नवादा जिला के बुद्ध पहाड़ जंगल इलाके में शरण लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के करीब 50 सशस्त्र सदस्य पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान अपने दो बंधकों को छोड़कर झारखंड के जंगली इलाकों में भाग गए। माओवादियों ने एक ग्रामीण को गोली मारने के बाद इन दोनों को बंधक बना लिया था। पुलिस अधीक्षक परवेज अख्तर ने बताया कि दो अन्य लोगों जिन्हें माओवादियों ने बंधक बना लिया था उन्हें छोड़ कर वे पड़ोसी राज्य झारखंड के सतगामा जंगली इलाके की ओर भाग गए।Read More


योग पर लालू की सीख-भूखे भजन न होई गोपाला,यह लो अपनी कंठी माला

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रचार को लेकर शुरू किए गए अभियान पर आज कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि योग जैसे निहायत व्यक्तिगत मसले को प्रचार-प्रसार की मदद से मोदी सरकार अपना पीआर बनाने में जुटी है और भाजपा का यह शरीर को स्वस्थ्य बनाने की नहीं राजनीति का योग है जिसे पूरा देश जान रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रचार को लेकर शुरू किए गए अभियान पर आज फेसबुक और ट्विट के जरिए कटाक्ष करते हुए लालू नेRead More


बिहार में भाजपा को हराने टैक्टिकल सपोर्ट देगी केजरीवाल की पार्टी

नई दिल्ली। केंद्र और दिल्ली सरकार के मध्य तनाव और रस्साकशी बढ़ने के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) नीतीश कुमार को टैक्टिकल सपोर्ट दे सकती है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न उजागर करने की गुजारिश पर बताया कि पार्टी भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जंग में कूद सकते हैं। नेता ने कहा, हम पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि हम बिहार चुनाव लड़नेRead More


भाजपा के गढ़ में ताल ठोकेगी लालू की पार्टी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख गठबंधनों में सीट के बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के ठोस आकार लेने के बीच लालू प्रसाद के नेतृत्व वाला राजद चुनाव में भाजपा के गढ़ में चुनौती देगा। भाजपा नीत गठबंधन के सहयोगियों को जदयू के खिलाफ उतारा जाएगा। जदयू..राजद सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला दल उन सीटों पर चुनाव लड़ेगा जिन सीटों पर उसने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी जब वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राजद को जदयू के समानRead More


रालोसपा दिली ख्वाहिश : कुशवाहा को सीएम का उम्मीदवार बनाए भाजपा

नई दिल्ली। बिहार में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने आज एक प्रस्ताव पारित कर मांग की कि इसके अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्य में राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शिवराज सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि बिहार के वैशाली में पार्टी कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर लड़ने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया गया। बिहार में इसी साल सितंबर अक्तूबरRead More


हम के पांच उम्मीदवारों का विरोध करेगी लोजपा

पटना। आगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा को लेकर भाजपा नीत राजग गठबंधन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) के पांच वर्तमान और पूर्व विधायकों का लोजपा का विरोध करना राजग खेमे दरार की ओर इंगित करता है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हम जदयू के बागी विधायक और पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के दो पुत्रों अजय प्रताप (जमुई) और सुमित कुमार सिंह (चकाई), जदयू से निष्कासित विधायक राजू सिंह (साहेबगंज) और अजित कुमार (कांटी) के अलावा टेकारी सेRead More


नकल वाली मैट्रिक परीक्षा में फेल, लगाई फांसी

किशनगंंज। बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज गर्ल्स स्कूल की एक छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में असफल हो जाने पर कल रात अपने घर के समीप एक पेड़ पर रस्सी बांध कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। बहादुरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि मृतक छात्रा का नाम सोनी कुमारी :15: है और वह चंदेवार गांव निवासी दिवंगत शिवलाल सिंह की पुत्री थी। उन्होंने बताया कि मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com