Monday, June 22nd, 2015

 

फर्जी डिग्री वाले मास्टर स्वेच्छा से दें त्याग पत्र, नहीं होगी कार्रवाई

पटना। फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों को पटना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने फर्जी एवं जाली कागजातों पर बहाल शिक्षकों को स्वेच्छा से त्यागपत्र देने का आदेश दिया। स्वेच्छा से त्याग पत्र देने वाले शिक्षकों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही उन्हें वेतन आदि पर दिए गए सरकारी पैसे को वसूलने से साफ मना कर दिया। अदालत ने कहा कि तय समय सीमा के भीतर त्याग पत्र नहीं दिया और फिर जांच में उनके कागजात फर्जी पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोरRead More


अब सीपी ठाकुर ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी

मखदुमपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.सीपी ठाकुर बिहार विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डा. ठाकुर ने खुद यह बात सोमवार को संवाददाताओं से कही। वे बेलागंज विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। मखदुमपुर में भाजपा नेता रंधीर कुमार पिक्कु के आवास पर उन्होंने कहा कि वैसे तो यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। लेकिन पार्टी अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद समेत अन्य कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भीRead More


लालू बोले-उपेंद्र कुशवाहा अच्छा लड़का, उसमें सीएम बनने की योग्यता

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा आग लगाने वाली पार्टी है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक भी फैसला देशहित में नहीं लिया है। भाजपा सिर्फ लोगों को सपना देखा रही है। देश में 14 करोड़ लोग भूखे रहते हैं और भाजपा और आरएसएस वाले योग करा रहे हैं। गरीब पसीना बहाते हैं, उन्हें योग करने की जरूरत नहीं है। लालू ने कहा कि सुशील मोदी ने ही बिहार में जमीन का रेट अधिक कर दिया था। लालू प्रसाद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अच्छा लड़का है।Read More


बुनकरों के गांव में मिलजुल कर पढ़ाई से 18 विद्यार्थी आईआईटी के लिए पास

गया। बिहार में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की एक तस्वीर दुनिया भर में वायरल हुई थी। इस तस्वीर के आधार पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था की जमकर आलोचना हुई। दूसरी तरफ आईआईटी के नतीजे आने के बाद बिहार की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आती है। पटना में गणितज्ञ आनंद कुमार द्वारा संचालित सुपर 30 के छात्र हर साल मिसाल कायम कर रहे हैं। सुपर 30 किसी भी पहचान के लिए मोहताज नहीं है। लेकिन बिहार का एक गुमनाम इलाका अपने मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों के कारणRead More


पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बंधकों को छोड़ कर झारखंड भागे नक्सली

नवादा। बिहार के नवादा जिला के बुद्ध पहाड़ जंगल इलाके में शरण लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के करीब 50 सशस्त्र सदस्य पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान अपने दो बंधकों को छोड़कर झारखंड के जंगली इलाकों में भाग गए। माओवादियों ने एक ग्रामीण को गोली मारने के बाद इन दोनों को बंधक बना लिया था। पुलिस अधीक्षक परवेज अख्तर ने बताया कि दो अन्य लोगों जिन्हें माओवादियों ने बंधक बना लिया था उन्हें छोड़ कर वे पड़ोसी राज्य झारखंड के सतगामा जंगली इलाके की ओर भाग गए।Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com