सीवान में मां-बेटे की हत्या कर लाश को किया गायब
राजेश राजू, सीवान। थाना क्षेत्र के खास मिश्रौली गांव में मंगलवार को एक विवाहिता व नवजात की हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है। मृतका के पिता कमलेश्वर दूबे ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन देकर दामाद समेत कई लोगों को आरोपित किया है। मृतका सरोज देवी की शादी एक साल पहले हुई थी। एक साथ दो लोगों की हत्या कर लाश गायब करने कि खबर से गांव में सनसनी फैल गई है। इधर मृतका के पति श्रीनिवास की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले भी उसकी एक पत्नी की संदेहास्पद मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मैरवा थाने के धरहरा गांव के कमलेश्वर दूबे ने अपनी बेटी सरोज की शादी जनवरी 2014 में मिश्रौली के श्रीनिवास तिवारी के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक नहीं मिलने पर सरोज को प्रताड़ित किया जाने लगा। मंगलवार को ग्रामीणों से मृतका के पिता कमलेश्वर दूबे को सूचना मिली कि उनकी बेटी व चार माह के नातिन की हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है। खबर सुनकर पिता बुधवार को बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका दामाद व उसकी मां घर में ताला लगाकर फरार हैं। आस पास के लोग भी इस संबंध में सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। धर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा कि आवेदन मिला है, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कि जाएगी।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed