Thursday, May 28th, 2015

 

बिहार में कांग्रेस की सियासत तय करेंगे राहुल

पटना। बिहार विधानसभा और विधान परिषद चुनाव पर कांग्रेस की रणनीति पर दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। बिहार कांग्रेस द्वारा पिछले सप्ताह भेजे गए राजनीतिक प्रस्ताव को देखने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को दिल्ली बुलाया गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार चुनाव पर इनसे बातचीत करेंगे। इसके बाद ही कांग्रेस हाईकमान यह तय करेगा कि बिहार चुनाव गठबंधन में लड़ा जाए या अकेले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मुलाकात सोनिया गांधी से भी होने की उम्मीद है। गौरतलब हैRead More


दबंग और सिंघम से भी आगे बिहार का यह एसपी

नई दिल्ली/रोहतास अपनी खास कार्यशैली के चलते हमेशा चचार्ओं में रहने वाले बिहार के आईपीएस शिवदीप लांडे फिर चचार्ओं में हैं। वर्तमान में रोहताश जिले के एसपी शिवदीप वामन लांडे ने क्षेत्र के अवैध स्टोन क्रेशरों के खिलाफ अभियान चलाया तो उनके अंदाज को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए एसपी साहब खुद जेसीबी लेकर निकले और कई स्टोन क्रेशरों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। उनकी इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई। जेसीबी पर सवार एसपी ने एक-एकRead More


बिहार की नदी परियोजनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय दर्जा

पटना। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में गंगा बाढ़ नियंत्रण परिषद की 17वीं बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को आश्वासन दिया कि बिहार की नदी जोड़ परियोजनाओं को राष्ट्रीय दर्जा दिया जाएगा। बिहार की तीन नदी जोड़ परियोजनाएं क्रमश: सकरी-नाटा लिंक, बूढ़ी गंडक नून वाया लिंक व कोसी-मेची लिंक एडवांस स्टेज में हैं। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तप्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव, छत्तीसगढ़ के सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,Read More


तत्काल टिकटों की आॅनलाइन बुकिंग मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन!

नई दिल्ली/पटना।  गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन टिकटों के लिए मारामारी  की वजह से तत्काल टिकट की आॅनलाइन सेवा एक तरह से ठप ही पड़ गई है। तत्काल टिकट चाहने वाले लोग 10 बजे से पहले ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आ जाते हैं। ठीक 10 बजते ही लोग आॅनलाइन टिकट कटाने के प्रोसेस में लग जाते हैं। पर ज्यादातर लोगों के हाथ निराश ही लगती है। तत्काल पर क्लिक करते ही मैसेज दिखने लगता है, यह साइट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। थोड़ी देर बाद कोशिश करें। जब थोड़ी देरRead More


अरहर की खेत में बच्ची से किया था दुष्कर्म, छह साल बाद मिली फांसी

गया। एक स्थानीय अदालत ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोप में एक आरोपी को आज सजा-ए-मौत सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) ज्ञानचंद्र गुप्ता ने संजय कुमार (28) को गया जिला के मेडिकल थाना अंतर्गत दलेर गांव की सात साल की एक बच्ची को बहला-फुसला कर अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद अपनी पहचान हो जाने के डर से उसकी हत्या करने का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनायी। संजय कुमार मेडिकल थाना अंतर्गत वीरकुवंरRead More


मोदी से मिले मांझी, गठबंधन की अटकलें तेज

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  इस मुलाकात ने इन अटकलों को तेज कर दिया कि वह इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैंं। हालांकि महादलित नेता ने इस मुद्दे पर ाुप्पी साध रखी है। चुनाव पूर्व किसी गठबंधन के बारे में सवालों को टालते हुए मांझी ने चुनाव बाद के गठजोड़ की बात की और दावा किया कि वह उस गठबंधन के सहयोगी बनेंगे जिनमें बिहारRead More


जमीन हड़पने के लिए दी जहर की सुई, 25 साल बाद उम्र कैद

18 कट्ठा जमीन के लिए की थी की हत्या  हेरियासराय,दरभंगा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद पाण्डे ने 27 मई को जहर की सुई देकर हत्या करने के मामले में अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के पतोर सूर्यपुर टोला निवासी पारस मिश्र को दफा 302 भादवि के तहत उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपएा अर्थदंड भी लगाया है। उक्त राशि का भुगतान नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा इस मामले के एक अन्य अभियुक्त नन्दकुमार मिश्र को दफा 201 भादविRead More


पढ़ने के लिए घर से भागीं दो लड़कियां

पटना। बिहार की बेटियों ने साबित कर दिया है कि शिक्षा की लौ जिसके अंदर जल गई हो, उसे किसी रोशनी की जरूरत नहीं। इसके लिए वे किसी हद तक जा सकती हैं। चाहे माता-पिता का घर ही क्यों न छोड़ना पड़े। आगे पढ़ाई करने की चाह ने सीतामढ़ी नाथनगर की दो कराटे विजेता लड़कियों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। लाख मिन्नत करने के बाद भी जब दोनों के परिवारवाले आगे पढ़ाने को राजी नहीं हुए, तो दोनों घर से भागकर पटना आ गईं। रुबी (14) और अमृताRead More


ससुर से थे विधवा के रिश्ते, पंचायत ने जिंदा जलवाया

सुपौल। सुपौल जिले की एक पंचायत के आदेश पर एक 35 साल की विधवा को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। विधवा पर आरोप था कि उसके अपने चचेरे ससुर से रिश्ते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इस पर नाराज पंचायत ने कथित तौर पर एक इकरारनामे पर साइन करवाकर महिला को सौ से ज्यादा गांववालों के सामने जिंदा जलवा दिया। इकरारनामे में यह लिखा गया कि महिला के साथ होने वाली किसी घटना के लिए गांव का कोई शख्स जिम्मेदार नहीं होगा। वारदात सुपौल के पिपरा थानाRead More


बिहार बंद में दिखेगा पप्पू यादव का शक्ति परीक्षण

मधेपुरा। सूबे में क्लीनिकल एक्ट लागू नहीं करने और किसानों द्वारा लगातार किए जा रहे आत्महत्या के खिलाफ जन अधिकार मोर्चा अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने 15 जून को बिहार बंद का ऐलान किया है। बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सांसद पप्पू यादव ने बढ़Þेगा बिहार, बदलेगा बिहार, मैं बदलूंगा बिहार का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर आईएमए ने सभी डॉंक्टरों को पत्र भेजकर मरीजों से ली जाने वाली फीस की रसीद देने और सूची टांगने को कहा है।Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com