अफसरों ने खेत में बहाई जब्ती की शराब, कई एकड़ की फसल नष्ट
हाजीपुर. बिहार में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिसपुर गांव में उत्पाद विभाग की कथित लापरवाही से कई एकड़ में लगी लाखों रुपये मूल्य की धान की फसल नष्ट हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि वारिसपुर गांव स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद सुबोध राय की बंद शराब फैक्ट्री तरंगनी लीकर प्राईवेट लिमिटेड पहुंच कर उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को 29 हजार 600 लीटर शराब खेत में एक गड्डा खोदकर बहा दी थी। वहीं, खेत की मालकिन और किसान गायत्री देवी ने उत्पाद विभाग पर उनके खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से उनके साथ अन्य किसानों की कई एकड़ में लगी धान की फसल जल गयी है जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। शराब के असर के कारण आने वाले समय में दूसरी फसल की उपज होने पर भी संदेह है। इस बीच उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि उन्होंने उत्पाद नीति के तहत ही बरामद शराब को नष्ट किया है। साथ ही एक बड़ा गड्डा खोदकर शराब को बहाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अप्रैल माह से राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed