शादी के बाद दहेज का बकाया नहीं मिला तो गला घोंट कर पेड़ से लटकाया!
मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने पेड़ से लटका नवविवाहिता का शव बरामद किया. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गवसरा बंगरी गांव के निकट पेड़ से लटका नवविवाहिता चंचल देवी (22) का शव बरामद किया गया. चंचल इसी गांव के रहने वाले संजय राय की पत्नी थी जिसकी हाल में ही में शादी हुयी थी. इस सिलसिले में वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी मृतका के पिता जगजीवन राय ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. सूत्रों ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दहेज की बकाया रकम की मांग को लेकर ससुराल वालों ने चंचल की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया है. घटना के बाद से घर के सभी सदस्य फरार हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed