खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेत कर हत्या
बिहार कथा .भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कसमाबाद दियारा स्थित एक खेत में बने मचान से किसान इन्द्रदेव यादव (52) का शव आज सुबह में बरामद किया गया । मृतक इसी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का निवासी था जो कल रात दियारा में अपने फसल की रखवाली करने गया था। सूत्रों ने बताया कि संभवत: भूमि विवाद को लेकर श्री यादव की कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed