यूपी में हिंसा के खिलाफ गोपालगंज में आक्रोश, सीएम योगी का पुतला दहन
बिहार कथा. गोपालगंज . डा. अंबेडकर चौक पर दलित और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने यूपी में दलित उत्पीडन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्ति किया. उन्होंने कहा कि बीते पंाच मई को यूपी के सहारन पुर जिले में कुछ दबंगो ने माहारणा प्रताप की जयंती और जलूस के दौरान दलित बस्तियो में आग लगाकर दर्जनों घरों को राख कर दिया और दर्जनों लोगों को ज़ख्मी कर दिया, जिसके संबंध में उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार दंगे को रोकने में पूरी तरह विफल रही तथा दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई. इसके कारण पूरे देश में दलित और शांति प्रिय लोगों में योगी सरकार के खिलाफ पूरा रोष व्याप्त हैं. इसी कड़ी के दौरान गोपालगंज अंबेदकर चौक पर धारना प्रदार्शन हुआ तथा यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर एम के रंजन, रंजनेय अंबेडकर, वकील सेफियान्स, हृदयानंद राम, रविंद्र राम, जीत बहादुर, हरेंद्र राज, अजीत कुमार, पीकु कुमार, सुनील कुमार, छोटेलाल साह और कृषनाथ राम समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed