खगड़यिा में नाले को लेकर हुए विवाद में एक की हत्या
खगड़यिा. Bihar katha बिहार में खगड़यिा जिले के नगर थाना क्षेत्र में नाले को लेकर हुये विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रामनगर मुहल्ला निवासी गोपाल खेतान और आत्माराम शर्मा (45) के बीच नाला में पानी बहाने को लेकर कल विवाद के बाद मारपीट हुयी थी जिसमें आत्माराम और उसका पुत्र विनय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया था।सूत्रों ने बताया कि घायलों को खगड़यिा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान आत्माराम की मौत हो गयी । घायल पुत्र के बयान पर संबंधित थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed