भोजपुर में पति ने की पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या
आरा bihar katha बिहार में भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर आज दिनदहाड़े अपनी पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने बताया कि लवना गांव निवासी केशव राय का उसकी पत्नी गीता देवी (45) के साथ पूर्व से संपत्ति विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था । इसी से नाराज केशव ने करीब साढ़े नौ बजे पत्नी गीता और पुत्र हलचल राय (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी केशव मोटरसाइकिल से फरार हो गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed