साक्षरता मिशन की आड़ में मीडिया और अधिकारियों ने करोड़ों लूटी
आलोक कुमार .मधुबनी biharkatha.com साक्षरता घोटाले को लेकर मधुबनी जिला एकबार फिर सुर्खियों में है।मधुबनी जिले की शिक्षा और साक्षरता मिशन से जुड़े कार्यक्रम की आड़ में कुछ मीडिया के प्रतिनिधियों और सफेदपोशों से मिलकर संबंधित अधिकारियों ने करोड़ों रुपये लूटी। फिलहाल जिले के रंगकर्मी और एसएफआई कर्मी इसके विरोध में उतरे हैं। ये पूरे जिले में पोल-खोल हल्ला-बोल जत्था लेकर घूम रहे हैं। आम लोगों को ये इसकी असलियत बता रहे हैं। इसकी आड़ में पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर बाबू लोगों ने मिलकर किस तरह से कार्यक्रम की करोड़ों की राशि हजम की। मैन्युअली और विजुअली दोनों रिकॉर्ड कहीं कार्यक्रम की पोल खोल देगी। 30 करोड़ की सिर्फ ये रिकॉर्ड कार्यक्रम की कहीं सर्जिकल स्ट्राइक न कर दे। जिले के प्रसिद्ध रंगकर्मी जटाधर पासवान और एसएफआई के राज्य महासचिव विजय कुमार भारती ने डीपीओ, डीईओ, डीएम के कॉल रिकॉर्ड आम लोगों के बीच सुनाएंगे। इस कार्यक्रम के पीछे इन बाबू लोगों की किस तरह की करतूत छुपी है। (जटाधर और विजय के साथ आलोक कुमार से हुई बातचीत के कुछ अंश)
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed