सीवान : डाक घर व ग्रामीण बैंक नही दे रहा नए नोट,ग्रामीण परेशान
हसनपुरा(सीवान)biharkatha.com . प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाक घर और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में योजना के अनुसार पुराने नोट बदलने और नए नोट देने के साथ ही नोट बदलने का काम भी होना था। डाकघर व बैंक के अधिकारियों के अनुसार डाकघर व ग्रामीण बैंक को नोट नही मिल सके। ऐसे में लोगो को बदलकर नोट नही दिया जा सका ।ग्रामीण क्षेत्रो के लोग बैंको से दूर है ,जिसके कारण संकट अभी भी बरकरार है। उन्हें अभी भी छोटी – छोटी खरीद के लिये परेशान होना पड़ रहा है। डाकघर व ग्रामीण बैंक में नोट जमा करने का कार्य तो किया गया लेकिन नोट बदलने का कार्य अभी तक नही किया जा रहा है। ऐसे में नोट बदलने की आस लेकर पहुचे लोगो को निराशा हाथ लगी। साथ ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में खाता धारियों से पैसा जमा करने के लिये आईडी प्रूफ माँगा जा रहा है ,जबकि खाता खुलवाने के क्रम में आईडी प्रूफ के बगैर खाता नही खुल सकता।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed