भाभी के साथ प्रेमी देवर करता था ये सब, कहा – मजे किए तो अब शादी करो
गया ( biharkatha.com ) शादीशुदा एक महिला ने गांव के देवर पर आरोप लगाया है कि दो सालों से शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उसे शादी करनी ही पड़ेगी। महिला युवके के घर के बाहर धरने पर बैठी है। और उसी युवक से शादी करने की बात कह रही है। शादी के बाद गांव आई भाभी से मिलने गांव का ही एक युवक मिलने पहुंचा। पहली बार देखते ही उसे भाभी इतनी अच्छी लगी कि उसे तभी उससे प्यार हो गया। वह अपनी भावना को अपने तक ही दबाए रखा। वह जब भी उसके घर जाता भाभी से मिलने बात करने का बहाना ढूंढता, उसकी इस भावना को शादी शुदा महिला भी ताड़ गई। आना-जाना, मिलना-जुलना, बात-चीत और हंसी-मजाक से आगे बढ़कर दोनों करीब आते गए और धीरे-धीरे देवर-भाभी एक दूसरे के साथ इतने हिल-मिल गए कि सारी मर्यादाएं भूल गए। दोनों एक-दूसरे का साथ और एकांत की तलाश करने लगे। जब भी मौका मिलता दोनों मर्यादाएं ताक पर रखकर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। देवर ने भाभी से सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया और लगातार झूठी दिलासा देकर दो साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह जब भी शादी की बात करती तो वह टाल जाता। एक दिन उसने जिद की मुझसे शादी करो। बस, इतना सुनकर वह आना-जाना बंद कर दिया और घर छोड़कर भाग गया। महिला के पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह सोमवार को खिजरसराय थाने पहुंची और गांव के ही एक युवक पर दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने भी मामले की नजाकत को समझते हुए महिला से कहा कि वे पहले अपने समाज के स्तर से इस समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। यदि बात नहीं बनती है तो पुलिस मदद करने को तैयार है।
थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया गया कि नवडीहा गांव की एक विवाहित महिला का गांव के ही एक युवक पर आरोप है दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाते रहा। जब शादी करने को कहा। तो इससे मुकर रहा है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि महिला को यह कहकर थाना से जाने को कहा कि वे पहले इस मामले को सामाजिक स्तर पर सलटा लें। इसके बाद महिला कथित आरोपी के घर पहुंच गई। आरोपी के घर का दरवाजा बंद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पुत्र व पिता दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। लेकिन महिला उसके दरवाजे पर बैठी है। और उसी युवक से शादी करने की बात कह रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed