भुखमरी के कगार पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, नहीं मिला जनवरी से अबतक मानदेय ,कैसे मानेंगे छठ
हसनपुरा/सीवान Biharkatha.com : जनवरी 2016 से अबतक आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का मानदेय नहीं मिलने से पुरे जिले की सेविका व सहायिकाओं का परिवार भुखमरी के कागार पर है।दीपावली तो किसी तरह बीत गई, महापर्व छठ में क्या होगा चिंता सताये जा रहा है। सरकार आगनबाड़ी कर्मियो का मानदेय आरटीजीएस/नेफ्ट के माध्यम से सम्बंधित कर्मियो के खाते में भेजने के फ़िराक में है।परन्तु आखिर कबतक ।उक्त बाते बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला अध्यक्ष निर्मला कुशवाहा ने प्रखंड मुख्यालय पर बताई। आँगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का छठा राष्ट्रिय सम्मलेन दिसंबर में
हसनपुरा/सीवान biharkatha.com: अखिल भारतीय आंगनबाड़ी फेडरेशन का 6 ठा तीन दिवसीय राष्ट्रिय सम्मलेन आगामी दिसंबर में 11,12 व् 13 दिसम्बर 2016 को सुभाषिनी शर्मा नगर रविन्द्र भवन वीरचंद पटेल पथ, पटना में प्रस्तावित है।इस सम्मलेन में देश ही नहीं वरन विदेशो से भी लोग शिरकत करेंगे। उक्त बाते बिहार राज्य आंगनबाड़ी ट्रेड यूनियन की जिलाध्यक्ष निर्मला कुशवाहा ने बताते हुये सेविकाओं व सहायिकाओं सेभारी से भारी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुच कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed