गोपालगंज : फेसबुक पर आॅपत्तिजनक पोस्ट डाल कर फंसे BJP नेता बिनोद सिंह
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क, मीरगंज, गोपालगंज. गोपालगंज सोशल साइट्स फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में मीरगंज थाने में भाजपा नेता बिनोद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मीरगंज के थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने हथुआ मोड़ के निवासी बिनोद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. भाजपा नेता पर फेसबुक पर कई आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जतायी गयी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद गिरफ्तारी के लिए राजेंद्र चौक पर छापेमारी भी की. लेकिन, छापेमारी के दौरान भाजपा नेता नहीं मिले, वहीं बिनोद सिंह के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि वे फरार नहीं है, बल्कि घर में ही है। देर रात बिनोद सिंह से संपर्क करने के लिए जब उनके उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका. हालांकि एफआईआर के बाद बिनोद सिंह ने अपनी आपत्तिजनक पोस्ट हटा ली है तथा एफआईआर के बाद उनके फेसबुक पर कई पोस्ट अपडेट हुए हैं. मीरगंज पुलिस हर पोस्ट पर प्रिंट करा कर गंभीरता से जांच कर रही है. मीरगंज पुलिस फेसबुक और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट की जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed