फेसबुक पर दोस्ती कर ले bhaगी 24 हजार का मोबाइल!
भागलपुर biharkatha.com . फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना टीनएजर छात्र को महंगा पड़ गया। इंटर की छात्रा ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा, धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगी और एक दिन लड़की ने लगा दिया 24 हजार का चूना। मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र की कमलनगर कॉलोनी का है। यहां के प्लस टू के छात्र आनंद कुमार को फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। लड़की ने उससे एंड्रॉयड फोन झटक लिए और जब अहसास हुआ तो छात्र ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर 20 सितंबर को सराय की एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। लड़की भी एक स्कूल में प्लस टू में पढ़ती है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 26 सितंबर को उसने कहा कि पांच-छह दिनों के लिए उसे एंड्रायड मोबाइल चाहिए। आनंद ने उसी शाम कोतवाली चौक पर मिलकर लड़की को 24 हजार रुपये का मोबाइल दे दिया, लेकिन बाद से लड़की ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और फेसबुक पर भी कोई जवाब नहीं दे रही है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मोबाइल नंबर के जरिये लड़की के घर का पता लगाने में जुटी है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed