सीवान : पेट्रोल पम्प संचालकों ने किया ब्लैक आउट हड़ताल
सीवान/महाराजगंज. Biharkatha.com आंल इंडिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के तत्वावधान में पेट्रोल पम्प संचालकों ने बुधबार की संध्या 7 बजे से 7 बजे तक पम्प की सभी बत्तियां बुझा कर हडताल किया।हड़ताल में अचानक पम्प की बत्तियां बुझने से कुछ समय के लिए लोगो में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई। ट्रेड यूनियन के सदस्य प्रकाश सर्विस स्टेसन के संचालक पापु कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की कुछ ऐसी नीतियां हैं जो व्यवसाय को प्रभावित करती है, सुधर के लिए हड़ताल किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि पेट्रोल में पहले एक प्रतिशत एथनॉल का मिलावट होता था , अब बढ़ कर दस प्रतिशत हो गया है।जिससे ग्राहक को नुकसान होता है। अलावे इसके और भी मांगे है जिसके समाधान में सरकार ध्यान नहीं दे रही है।इस ब्लैक आउट हड़ताल पर सरकार सुनवाई नहीं की तो 26 अक्टूबर को भी पम्प बंद रखा जायेगा। सरकार के कान पर जु नहीं रेंगने पर तीन अक्टूबर को तेल का उठाव नहीं किया जायेगा। सब के बावजूद सरकार ध्यान नहीं देगी तो तेल का उठवा व् सेल दोनों बंद कर चरणबद्ध तरीके से हड़ताल किया जायेगा
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed