रात में होटल में पकड़ाए प्रेमी-प्रेमिका,पुलिस ने कराई थाने में शादी
दयानंद भारती.सुपौल.
(biharkatha.com) बिहार के सुपौल में करेहिया से फरार प्रेमी युगल की शादी सुपौल थाने के शिव मंदिर में हुई। पहले तो प्रेमी ने शादी से इंकार किया, लेकिन पुलिस ने जब जेल भेजने की बात कही तो वह शादी के लिए तैयार हो गया है। पुलिस के सामने ही प्रेमी और प्रेमिका की थाने में ही शादी कराई गई। प्रेमी युगल उमेश और प्रीति कुछ दिन पहले ही अपना घर छोड़कर भाग गए थे। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। परिजनों ने थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार की रात पुलिस ने दोनों को एक होटल से गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। – जब परिजनों को पता चला तो वह भी थाना पहुंचे। लड़के के तैयार होने के बाद दोनों के परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए।
कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि प्रीति के पढाई लिखाई में अरुण हमेशा मदद करता था। जिससे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों को डर था कि इस प्यार को उनके परिजन स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए दोनों फरार हो गए। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका और प्रेमी दोनों पटना में रहकर पढ़ाई करते है। with tanks from bhaskar.com
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed