राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकली भड़ास
मुंह पर काली पट्टी बांध निकाला कैंडल मार्च
नारे लिखे तख्तियां हाथों में लिए किया प्रदर्शन
सीवान/ गुठनी(biharkatha.com)। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की रात राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन को जमानत रद्द कराने के मुद्दे पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्यालय के मतिकोडवा से पटेल चौक होते हुए गुठनी बाजार,तेनुआ मोड़ होते हुए गुठनी चौराहे पर कार्यकर्ताओ ने कैण्डल मार्च निकाला। सरकार पर जानबूझ कर पूर्व सांसद की जमानत को रद्द कराने का आरोप लगाया। लोगो ने मुह पर काला पट्टी बांध कर कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हमें न्याय चाहिए व अन्य नारे लिखे तख्तियों को भी हाथों में लिए थे। मौके पर कोमोद नारायण सिंह, बबन यादव, हरिश्चन्द जायसवाल, संजय कुमार , गोपाल राम, गुलाम रसूल, दिनेश यादव, श्रीनिवास गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय जायसवाल आदि मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed