हुसैनगंज बाजार में 50 बोतल अंग्रेजी शराब व एक बाईक बरामद
सीवान/हुसैनगंज (biharkatha.com); थाना क्षेत्र के स्थानीय हुसैनगंज बाजार में बिती रात थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से बेच रहे शराब तस्कर परशुराम ठठेरा के पुत्र संतोष ठठेरा के यहॉ छापेमारी की । छापेमारी के क्रम में 50 पीस 180 एम एल के बैगपाईपर और ऐट पी एम अंग्रेजी शराब व एक पुरानी सुजुकी बाईक बरामद किये । थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि शराब तस्कर अंधेरी रात का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा । उन्होने बताया कि हुसैनगंज बाजार और आस पास के क्षेत्रों में अवैध शराब व गांजा की बिक्री होने की सूचना मिल रही है । इस धंधे में संलिप्त जो भी व्यक्ति पकड़ा जायेगा उसे बख्सा नहीं जायेगा । छापेमारी के क्रम में सब इंस्पेक्टर राम प्रवेश उरांव व अन्य पुलिस बल थी ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed