सिवान : पिता के जन्मदिन पर पुत्र ने किया रक्तदान
-रक्तदान कर दिया युवाओं को संदेश
सिवान: सिवान ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष सह रोटरी एक संकल्प के निलेश बर्मा नील के जन्मदिन पर पुत्र अक्षत नील द्वारा सिवान ब्लड बैंक मे जाकर रक्तदान किया। साथ ही पिता के जन्मदिन पर पुत्र अक्षत नील द्वारा रक्तदान कर जरुरत मंद रोगियों की सेवा करने का संदेश युवाओं को दिया। अक्षत नील ने बताया कि रक्तदान करने की प्रेरणा मुझे पिता द्वारा मिली हैं,मेरे पिता अबतक 39 बार अपना रक्तदान जरूरतमंदों के लिए कर चुके है। मेरे पिता निलेश वर्मा नील 28 वर्षों से लगातार रक्तदान करतें आये है और मैं बचपन से ही जरूरत मंद लोगों की सेवा करतें देखा हूँ और मेरी माँ भी अपने शादी के सालगिरह पर रक्तदान करती है इस परंपरा को देखते हुए मैं भी अपनी 18 बर्ष में प्रवेश करते ही रक्तदान की शुरुआत किया,आज मेरा दूसरा रक्तदान है।रक्तदान के क्षेत्र में मैं शतक से भी आगे बढ़ने का प्रयास करुंगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed