सिवान : महिलाएं रेकी करती थीं और पुरुष घरों में करते थे चोरी, चार गिरफ्तार
सिवान – पिस्तौल, कट्टा, टीवी, आईफोन और दस लाख का सामान बरामद शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर नगर थानाध्यक्ष की टीम में शामिल एएसआई पंकज कुमार ठाकुर सहित टाइगर टीम ने चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस लाख से भी ज्यादा का सामान बरामद हुआ है। चोरों ने एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मिस्कार टोली में इनका ठिकाना है। जब मंगलवार की सुबह टीम पहुचीं तो बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन गोली फंस जाने के कारण घटना नहीं हुई। तीन घरों में छापेमारी के बाद एक पिस्टल, देशी कट्टा, एक अष्टधातु की मूर्ति, मोबाइल आईफोन और एलईडी टीवी बरामद किया गया है। स्थानीय शहाबुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का सरगना अब्बास काॅलोनी सलोनेपुर का है। कुछ साल से यहां घर बना कर लोग रह रहे हैं। पहले महिला सदस्यों के माध्यम से घर की रेकी करवाते हैं और फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इस गिरोह में 2 महिला एवं 4 पुरुष हैं। नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed