भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह में मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया
भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन है आधार पर सेवा सप्ताह मना रही है जिसके अंतर्गत सिवान नगर के मौलेश्वरी चौक पर पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मास्क साबुन एवं सेनीटाइजर का वितरण उपस्थित लोगों में किया गया, इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर जायसवाल ने बताया कि हमारी सरकार 7 वर्षों तक देश की सेवा कर रही है और सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास है और सबका विश्वास हासिल करना है। पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता ने बताया पार्टी की थीम के आधार पर सेवा ही संगठन है हम सभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए पूरे जिले में पार्टी यह सेवा कार्य चला रही है मास्क साबुन और सैनिटाइजर केवल वितरण करना ही नहीं अपितु लोगों में इसके प्रति जागरूक करना है, क्योंकि बाजार खुल चुकी हैं लोग घर से बाहर निकलना शुरू कर दिए हैं ।कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में वैक्सिंन के बाद सबसे कारगर हथियार मास्क एवं लगातार साबुन से हाथ धोना एवं सैनिटाइज करना ही है । इसलिए हम सभी कार्यकर्ता लोगों में इसके प्रति जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष गणेश कसेरा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार पूर्व वार्ड अध्यक्ष टुनटुन कुमार युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल अनीश अग्रवाल सोनू गुप्ता गोविंद पांडे इत्यादि लोगों ने योगदान दिया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed