बरसात से पहले एसडीआरएफ भागलपुर टीम रेस्क्यू राहत बचाव कार्य हेतु जोश और जज्बे के साथ में तैयार हैं
*संवाददाता /भागलपुर अमित कुमार*
भागलपुर जिला पदाधिकारी आदेशानुसार एसडीआरएफ भागलपुर टीम के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा, के नेतृत्व में 15 कार्मिक रबर रेस्क्यू बोट को निरीक्षण किया, जिसमें 4 वोट 4 ओबीएम आठ चप्पू 40 लाइफ जैकेट सही हालत में पाया गया इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया कि बाढ़ की हो तैयारी तो बाढ़ नहीं पड़ेगी भारी, जिला वासी को घबराने की जरूरत नहीं है एसडीआरएफ भागलपुर टीम रेस्क्यू राहत बचाव कार्य हेतु जोश और जज्बे के साथ में तैयार हैं बाढ़ आने पर क्या करें इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया अगर आपका घर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में है तो मकान की मजबूती के लिए सीमेंट आदि से घर का निर्माण करें। घर के सभी सदस्यों को नजदीकी सुरक्षित आश्रय की जानकारी हो। आपत्कालीन कीट हमेशा अपने पास रखें जिसमें एक छोटा रेडियो, टॉर्च, बैटरी, मोबाइल, मजबूत रस्सी, माचिस, मोमबत्ती, पानी, सुखा भोजन, खाद्य सामग्री आवश्यक दवाएं यादी साथ होना चाहिए। पॉलिथीन बैग या वाटर प्रूफ बैग में कपड़े महंगे सामान जमीनी कागजात आदि रखें। चेतावनी और सुझाव के लिए रेडियो सुने, टीवी, समाचार पत्र, देखें स्थानीय अधिकारी की चेतावनी पर ध्यान दें अफवाहों पर ध्यान ना दें। और ना ही घबराए बाढ़ के दौरान खाना ढक करके रखें। हल्का भोजन करें। एवं उबाल हुआ पानी पिए। अगर पानी की गहराई की जानकारी ना हो तो उसे कभी भी पार करने की कोशिश ना करें। ऐसे किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें जो कि बाढ़ को पानी से प्रभावित हुआ हो। एसडीआरएफ कार्मिक एसआई यादव लाल शर्मा, रामगोविंद साह, सत्येंद्र कुमार यादव, आशुतोष कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, मुकेश पंडित, रविंदर कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह इत्यादि।।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed