चंद मिनटों के अंतराल पर पति-पत्नी ने तोड़ा दम, इन दो जोड़ों की बनेगी मिसाल
गजब! चंद मिनटों के अंतराल पर पति-पत्नी दोनों ने तोड़ा दम, पटना के इन दो जोड़ों की बनेगी मिसाल
पटना/दानापुर/फतुहा, जागरण से साभार. भारतीय यानी हिंदू परंपरा में शादी को जन्म-जन्म का बंधन माना जाता है। यही वजह है कि भारतीय समाज में तलाक और विवाह-विच्छेद जैसी चीजें पहले तो बिल्कुल ही नहीं देखने को मिलती थीं। भारतीय दंपती आखिरी सांस तक एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते हैं और इसे निबाहते भी हैं। लेकिन पटना में सोमवार को दम तोड़ने वाले दो दंपतियों ने जिस तरह से एक-दूसरे का साथ निभाया, वह तो अपने आप में एक मिसाल है। जी हां, पटना में एक नहीं, बल्कि दो जोड़ों के साथ ऐसा हुआ कि पति और पत्नी दोनों ने कुछ मिनटों के अंतराल पर दम तोड़ दिया। इनमें पहला मामला फतुहा का है, जहां बुजुर्ग दंपती ने महज पांच मिनट के अंतराल पर आखिरी सांस ली। दूसरी तरफ, दानापुर के दंपती का मामला तो इससे भी अधिक आश्चर्यजनक है।
दानापुर में सड़क दुर्घटना में चार दिनों पहले घायल दंपती की रविवार की शाम को मौत हो गई। सोमवार को एक साथ पति-पत्नी की अंतिम यात्रा निकाली गई। इससे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। रूपसपुर थाना क्षेत्र के कुसुमपुरम निवासी अमरजीत कुमार अपनी पत्नी रीता कुमारी के साथ गुरुवार की देर शाम घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी थी। इसमें अमरजीत और रीता जख्मी हो गए थे। स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की देर शाम पहले पत्नी रीता और उसके कुछ घंटे बाद पति अमरजीत की मौत हो गयी।
फतुहा में पांच मिनट के अंतराल पति-पत्नी की मौत
फतुहा प्रखंड के उफा गांव में सोमवार को पांच मिनट के अंतराल पति-पत्नी की मौत हो गई। पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पिंटू राम ने बताया कि शाम पांच सबसे पहले उनके चाचा रामप्रीत राम (65 वर्ष) को मौत हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गरीबी के कारण उनका सही इलाज नहीं हो पाया। पति की मौत की सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंतराल पर राम प्यारी देवी की मौत हो गई। स्वजनों ने बताया दंपती का शव एक साथ मंगलवार को फतुहा श्मशान घाट दाह संस्कार किया जाएगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed