नारायणपुर : सरकारी जमीन पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को प्रशासन ने दुकान हटाने का चेतावनी दिया।
संवाददाता/ कौशल किशोर मिश्रा/
नारायणपुर प्रखंड के बलाहा बाजार में सरकारी जमीन पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को प्रशासन ने दुकान हटाने का चेतावनी दिया नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर हरि मोहन कुमार भवानीपुर पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार और पुलिस जवानों के साथ बलाहा बाजार पहुंचे जहां पर सरकारी जमीन अतिक्रमण कर दुकानदारों ने दुकान खोला है। जहां पर मीट मछली खुले में बेचा जा रहा है। जिससे लोगों को दुर्गंध से परेशानी होती है। इस बारे में कुछ दिन पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को एक सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए मांग किया था कि बलाहा बाजार से अतिक्रमण कारी को हटाया जाए क्योंकि मांस मछली खुले में बिक रहा है और लोगों को मांस मछली के दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है नवगछिया अनुमंडलाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार इस पर संज्ञान लेते हुए नारायणपुर अंचलाधिकारी को मामले की जांच करते हुए अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश दिए इसलिए नारायणपुर सीओ और नारायणपुर वीडियो पुलिस बलों के साथ बलाहा बाजार पहुंचकर सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब अतिक्रमण हटाले नारायणपुर अंचलाधिकारी ने दुकानदार को सख्त लहजे में भी कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी और मांस मछली बेचने वाले को भी सख्त निर्देश दिया गया साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए नहीं तो उनके ऊपर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए वहां से हटा दिया जाएगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed