भागलपुर : जिलाधिकारी से किसानो ने नीलगाय से फसल की रक्षा कि गुहार लगाने
भागलपुर के खरीक प्रखंड के तेलघी के दर्जनों किसान नीलगाय से फसल की रक्षा कि गुहार लगाने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के पास पहुंचे, इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों कि समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और किसानों को वन विभाग से बात कर किसानों को हो रही परेशानियों से जल्द निजात दिलाए जाने की बात कही, डीएम से मिलने आए दीपक रंजन ने बताया कि दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड जमीन में लगे केला, आम ,कटहल, लीची सहित अन्य फसलों तो नीलगाय के द्वारा बर्बाद किया जा रहा है ,जिससे परेशान होकर वे सभी किसान जिलाधिकारी के शरण में आए हुए हैं, जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल में बृजेश सिंह ,संजय सिंह, निवास सिंह, विजय सिंह , अंजनी साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed