भागलपुर : जगदीशपुर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का हुआ शुरुआत
भागलपुर जगदीशपुर परिवार विकास अभियान के तहत जगदीशपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार विकास सह परिवार नियोजन मेला का आयोजन का विधिवत उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी ब्रजभूषण मंडल तथा अस्पताल प्रबंधक अनुरिमा कुमारी के द्वारा शनिवार को किया गया । यह मेला 24 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी. जिसमें पुरुष नसबंदी ,महिला नसबंदी के साथ-साथ गर्भनिरोधक टिकिया copper-t गर्भनिरोधक इंजेक्शन आदि लगाया जाएगा.परिवार नियोजन के लिए स्थाई तथा अस्थाई गर्भनिरोधक दिया जाएगा. चिकित्सा पदाधिकारी ब्रजभूषण मंडल ने बताया कि मेला को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें। इस मौके पर अजीत कुमार, अरसद, केंद्र प्रबंधक आशुतोष कुमार राशि तथा यूनिसेफ के सदस्य मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed