सीवान : पृथ्वी दिवस-सह-मिशन सीवान के अवसर पर 2.51 करोड़ वृक्षारोपण किया गया
पृथ्वी दिवस-सह-मिशन सीवान 2.51 करोड़ वृक्षारोपण दिवस समापन समारोह के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी,अमित कुमार पांडेय के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पौधारोपण का कार्य संपादित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के तहत सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव व डीडीसी सुनील कुमार ने संयुक्त रुप से बाघड़ा ग्राम पंचायत के खालिसपुर बाजार से फतुलही की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर पौधरोपण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने श्रीनगर-नवलपुर स्थित करबला परिसर में भी पौधारोपण किया।
इस मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित वनों के क्षेत्र पदाधिकारी,मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed