सऊदी में तबीयत बिगड़ने से गोपालगंज के युवक की मौत
सुनील कुमार गुप्ता, संवाददाता, पंचदेवरी ।(गोपालगंज)। प्रखंड क्षेत्र के एक युवक की सऊदी अरब में तबीयत बिगड़ने मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृत युवक प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी जलील मियां का पुत्र अब्दुल कलाम था। मिली जानकारी के अनुसार कलाम पिछले 2009 से ही विदेश रहता था। अब जल्द ही घर आने वाले भी था। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन हो जाने के कारण नहीं आ सका। करीब एक माह पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। उसके साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय कलाम को परिजनों से फोन से उससे बात भी ठीक-ठाक हुई थी। इधर,कुछ दिनों से संपर्क नहीं हो सका। जब उसके साथियों से संपर्क किया गया,तो पता चला कि उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों ने कंपनी से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि कंपनी किसी तरह की मदद नहीं कर रही है। अस्पताल से भी परिजनों ने घटना के संबंध में जानकारी ली है। वहां से कोरोना से मौत होने की खबर मिली है, लेकिन परिजन इस बात से साफ इनकार कर रहे हैं। घटना की खबर जबसे मिली है,परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कलाम की मां बिस्मिल्ला खातून,पत्नी फातमा खातून तथा बेटे सलीम नौसाद व वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed