सीवान : हसनपुरा में पहले जैसा ही रहेंगा लॉकडाउन बीडीओ
हसनपुरा बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार व स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उसरी हसनपुरा की सभी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने 16 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक पुनः लॉक डाउन किया है। इस दौरान जरूरियात की चीजें यथा राशन, डेयरी, फल, सब्जी व दवा की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी। ये सभी दुकानदारों द्वारा मास्क का प्रयोग किया जाएगा। जो भी व्यक्ति समान खरीदने के लिए घर से बाहर निकलते है तो मास्क का प्रयोग करेंगे। साथ ही बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि सब्जी विक्रेता को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि सब्जी मंडी में बाजार न लगाए। अगर सब्जी मंडी में सब्जी दुकानदार सब्जी बेचेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हसनपुरा में पूर्ण रूप से पहले ही जैसा लॉक डाउन रहेगा। वही सीओ श्री कुमार ने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार अपनी दुकानें खोलेंगे तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एमएच नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed