भागलपुर : मध्य विद्यालय का भवन भी कटाव के पानी में तब्दील हो गया भवन
भागलपुर – नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड की हरियो पंचायत के गोविंदपुर गांव में कोसी नदी का कटाव जारी है। कटाव की जद में आने से 106 परिवार समेत पूरा गांव विस्थापित हो चुका है। कटाव पीड़ित सभी परिवार हरियो कोसी बांध पर शरण लिए हुए है। अब मध्य विद्यालय का भवन भी कटाव की जद में आ गया है। यह भवन कभी भी कोसी नदी में समा सकता है। बाकी बचे घर वाले भी कटाव के मुहाने पर आ गए हैं। अपने पक्के-कच्चे मकानों को छोड़कर लोग सभी सामान हटाने में जुटे हैं। मुखिया चंचला देवी ने बताया कि विस्थापित परिवारों को राहत के नाम पर सिर्फ प्लास्टिक सीट मिला है। मुखिया ने कटाव रोकने की दिशा में ठोस पहल करने एवं कटाव पीड़ितों के पुनर्वास की मांग की है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed