सिवान : भाजयुमो ने जिला कार्यसमिति की बैठक
हसनपुरा प्रखंड के लहेजी स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में भाजयूमो जिला कार्यसमिति की बैठक की गई। यह बैठक जूम एप पर जिला प्रभारी व क्षेत्रीय प्रभारी आयूष राय व आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में सफल बनाया गया। इसके पूर्व बैठक की शुरुआत पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष संजय पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, भाजपा नेता अजय पांडे, महेश यादव व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी व जिला प्रभारी ने अगामी विधानसभा चुनाव पर रणनीति के तहत अगामी कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चरचा की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र मिला। बैठक की अध्यक्षता जिलामंत्री त्रिलोकी पटेल ने की। जिसमें प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व मंडल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed