सिवान : जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा अनलॉक-2 से संबंधित जारी की दिशा-निर्देश
■ सभी शॉपिंग मॉल,दुकानों,सार्वजनिक वाहनों में मास्क का प्रयोग
अनिवार्य।
■ आदेश के उल्लंघन पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा वाहन परिचालन
बंद करने का लिया निर्णय।
■ आदेश के अनुपालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस
पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष
को किया अधिकृत।
=========================
जिलाधिकारी, अमित कुमार पांडे ने भारत सरकार एवं गृह विभाग, बिहार,पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में अनलॉक-2 से संबंधित दिशा निर्देश जारी की है।
सभी शॉपिंग मॉल, दुकानों, सार्वजनिक वाहनों के कर्मियों, ग्राहकों एवं सवारियों के द्वारा मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।संबंधित प्रतिष्ठानों, वाहन के मालिकों एवं कर्मियों, चालकों के लिए यह आवश्यक होगा कि वह बिना मास्क वालों का प्रवेश वर्जित रखें। आदेश के उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं वाहनों के परिचालन बंद करने का निर्णय जिला
पदाधिकारी द्वारा लिया गया है।आदेश का अक्षरशःअनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।
=========================
आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका घर सुरक्षित होगा। आपका घर सुरक्षित होगा तो लोग सुरक्षित होंगे।सजग रहें, सतर्क रहें, समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें। हमेशा सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06154 242000 पर संपर्क करें।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed