नहीं रहे सैनिक स्कूल के उप प्राचार्य ले.कर्नल डीएस मेहलावत
नहीं रहे सैनिक स्कूल के उप प्राचार्य ले.कर्नल डीएस मेहलावत
सुनील कुमार मिश्र, बिहार कथा, हथुआ।
रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित हथुआ स्थित सैनिक स्कूल गोपालगंज के उप प्राचार्य ले. कर्नल दीप सिंह महलावत का निधन सोमवार की देर शाम स्कूल परिसर में हृदय गति रुक जाने कारण हो गया। उनके निधन की पुष्टि सदर अस्पताल गोपालगंज में हुई , बाद में देर रात उनके पार्थिव शरीर को सैनिक स्कूल परिसर से दानापुर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद में उनके शरीर को नोएडा स्थित घर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उनके निधन की सूचना पर समूचा स्कूल परिवार शोकाकुल हो उठा। यह बताते चलें कि दिवंगत ले. कर्नल भारतीय सेना में 8 सितंबर 2001 में कमीशन होकर आए। वह सेना शिक्षा कोर के एक काबिल व कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। स्कूल ने उनके कार्यकाल के दौरान एनडीए प्रवेश परीक्षा एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। प्राचार्य कर्नल टी. चक्रवर्ती सहित स्कूल के अधिकारियों, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने अपने उपप्राचार्य की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व स्कूल के विकास में दिए गए उनके अभूतपूर्व योगदान को नम आंखों से चर्चा करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed