बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद, किसानों को सहायता से सरकार : रवि प्रकाश
बिहार कथा. गोपालगंज. पहले बेमौसम बरसात,आंधी तूफान ओला वृष्टि और अब लॉक डाउन के कारण किसानों के रवि की फसल लगभग बर्बाद हो गई है।जिसके चलते किसानों को अपने उपज का लागत भी नहीं मिल पाएगा।इसलिए किसानों को तत्काल फसल सहायता मिलनी चाहिए। उक्त मांग भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी से की है। उन्होनें कहा है कि जब बेमौसम बरसात हुई थी तो जो फसल खेतों में गिर गई थी उससे नुकसान हुआ और जो फसल खड़ी रह गई थी उसमें भी परागण नहीं होने के कारण गेंहू के बालियों में दाने नहीं बने थे।जिनमें दाने बने भी तो कमजोर और पतले दाने बने।इस प्रकार से किसानों का उत्पादन औसत उत्पादन से भी कम हो रहा है।किसानों का लागत भी नहीं मिल पाएगा।
भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा है कि जब बिहार सरकार ने फसल नुकसान का सर्वे कराने का आदेश दिया तब जिले के विभागीय अफसरों ने नुकसान का शून्य प्रतिवेदन दिया। यह विभागीय लापरवाही था। भाजपा नेता श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिले के प्रखंडों के कृषि पदाधिकारियों के इस किसान विरोधी प्रतिवेदन के विरूद्ध गेहूं की बालियों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी को मिलकर गलत सर्वे का मामला हम लोगों ने उठाया था,तो कृषि पदाधिकारी ने दुबारा सर्वे कर
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed