सीवान : एशियन गेम्स में सृष्टि ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
– प्रखण्ड की बिटिया को मिला विदेश में एक और सम्मना
गुठनी। सिवान
हौसले दिल के इरादों को आजमाते हैं स्वप्न निगाहों से पर्दा हटाते हैं। हिम्मत मत हार गिरकर मुसाफिर ठोकरें इंसान को चलना सिखाते हैं। नेपाल में चल रहे 13वें साउथ एशियन गेम्स 2019 में जिले के गुठनी के मैरिटार की अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर सृष्टि सिंह ने 81 किलोग्राम के महिला वर्ग में भारत को सोना दिला इतिहास रच दिया। शनिवार को उसके इस उपलब्धि के साथ ही क्षेत्र व जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सृष्टि सिंह ने इसी के साथ दो दिन पहले ही फेसबुक के अपने आधिकारिक पेज पर शुभचिंतकों से बेहतर प्रदर्शन का भी जो भरोसा जताया था उसे पूरा कर दिखाया। सृष्टि सिंह मैरिटार के पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह व शीला सिंह की बेटी हैं। इससे पहले कई खिताब अपने नाम कर सृष्टि ने जिले, सूबे व राष्ट्र को बड़े स्तर पर पहचान दिला चुकी हैं। इससे पहले सृष्टि ने नवंबर माह में मुंबई में हुए चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था।
सृष्टि सिंह ने लगा दी पदकों की झड़ी
———————————————————–
अपने कड़े मेहनत व हौसलों के दम पर पदकों की भूखी सृष्टि सिंह ने एक के बाद एक पदकों की झड़ी लगा दी। इससे पहले राज्यस्तरीय महिला और पुरूष वेटलिफ्टिंग चैंम्पियनशीप मुरादाबाद, यूपी 2002 मे ब्रांज मैडल प्राप्त किया। सेकेंड सब जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2004 अंधेरी मुंबई में ब्रांज मैडल, 26वें राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप महिला व पुरूष 2004-05 में सिल्वर मैडल, राज्य स्तरीय सब जूनियर महिला एव पुरूष वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2005 आगरा, यूपी में गोल्ड मैडल, 20वें महिला जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2007 इम्फाल, मणिपुर में गोल्ड मैडल, 33वें नेशनल गेम्स गुवाहाटी 2007 मे भाग लिया।
12वें एशियन जूनियर महिला वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2007 ओमान, जार्डन में सिल्वर मैडल, तीसरे कॉमनवैल्थ यूथ गेम्स 2008 पुणे मे सिल्वर मैडल, 39वें पुरूष और 20वें महिला एशियन सीनीयर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2008 जापान में भी भाग लिया। इसके अलावा
59वें पुरूष और 22वें महिला सीनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2008 नोएडा, यूपी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप कजाकिस्तान में भी सृष्टि ने भाग लिया।
24वें महिला सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2009 पुणे में भी सिल्वर मैडल प्राप्त किया। 25वें महिला सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2010 उदयपुर, राजस्थान में गोल्ड मैडल के अलावा 19वें राष्टमंडल खेल 2010 में भी भाग लिया। सृष्टि सिंह ने जिस आयोजन में भाग लिया वहां अपने कौशल का जलवा दिखाया।
जूनियर एशियन चैम्पियनशिप 2010 उज्बेकिस्तान, ताशकंद में भी सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य कई पदकों की सूची है जो सृष्टि सिंह के उपलब्धियों की कहानी कहती है। सृष्टि सिंह व उसके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed