लखीसराय :कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षकायों की घोर कमी
*कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षकायों की घोर कमी*
कजरा, लखीसराय
लखीसराय जिले के कजरा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षकों का घोर अभाव है ।यह विद्यालय पूर्व में अभय पुर में संचालित होती थी जिसे 2014 ईसवी में कजरा में लाया गया ।तब से इस विद्यालय में सृजित पद अंशकालिक शिक्षकों का 3 एवं एक बॉर्डन का है। कजरा में स्थापना के 05साल बाद भी सृजित पद को पूर्ति नहीं की गई जिससे यहां महज एक प्रभारी वार्डन नीतू कुमारी के द्वारा नामांकित कुल वर्ग 6 से वर्ग 8 तक के 100 बच्चे तथा इसके अलावा वर्तमान में मुक बधिर बच्चों की संख्या नामांकित 14 यानि कुल 114छात्रों पर मात्र एक प्रभारी वार्डन हैं जिनके द्वारा वर्ग संचालन के अलावे मध्यान भोजन की भी जिम्मेवारी बनी हुई है। गौरतलब है कि प्रभारी वार्डन नीतू कुमारी सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका है बावजूद इसके इन्हें छात्रों के अंग्रेजी के साथ अन्य विषयों को भी पढ़ाने- लिखाने के जिम्मेदारी उठाना पड़ता है जो बिहार सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उत्पन्न करता है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed