धूमधाम से मनाया गया पीड़िया व्रत
धूमधाम से मनाया गया पीड़िया व्रत।

हसनपुरा/सीवान ।प्रखंड क्षेत्र के संबंधित सभी गांव में गुरुवार को बहनों ने भाई की लम्बी उम्र की कामना करने वाला त्योहार पीड़िया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही गांव-गांव से बहने अपनी अपनी पीड़िया को लेकर नदी, तालाबो के घाटो पर पहुंचकर मंगल गीतो के साथ विसर्जित की। इस दौरान स्थानीय दाहा नदी के विभिन्न घाटों पर भीड़ देखी गई। भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। एक माह से गोबर की पिंडी बनाकर बड़ी आस्था से भाईयो के दीर्घायु हेतु बहन पूजा-अर्चना कर रही थी। भईया दूज के महिलाए गोबर का गोवर्धन बनाकर पूजती है। बहनें उसी गोबर से अपने भाई के दीर्घायु के लिए गांव के एक स्थान पर अपनी-अपनी पीड़िया ( गोबर की लम्बी पिण्डी ) बनाती है। प्रतिदिन शाम को उस पिण्डी वाले स्थान पर बहनें भाईयो की लम्बी उम्र के लिये आस्था की मंगल गीत गाती है। यह आस्था की प्रक्रिया एक माह तक चलती है। एक माह के पश्चात आने वाले अमावस्या के दिन पीड़िया अपने स्थान से छुड़ाया जाता है। अगले दिन उस पीड़िया का नदी ,तालाबों के घाटो पर जल विसर्जित किया जाता है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed