बिहार की शिक्षा का विकास नियोजित शिक्षकों ने किया
बिहार कथा, कुचायकोट। बिहार में शिक्षा का विकास नियोजित शिक्षकों ने ही किया हैं। आज सरकारी विद्यालय में बच्चों का आना नियोजित शिक्षकों का ही परिश्रम हैं। उक्त बातें प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ कुचायकोट प्रखण्ड इकाई की बैठक को सम्बोधित करते हुए सारण प्रमंडल अध्यक्ष नगनारायण सिंह ने कहा।
कुचायकोट प्रखण्ड के पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आयोजितबैठक को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षकों का राज्यकर्मी का दर्जा संघर्ष से ही मिलेगा। ग्रीष्मावकाश के बाद संघर्ष का संखनाद किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 25 को पटना में हो रही बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे प्रखण्ड इकाई सफलता पूर्वक अंजाम देगी।
बैठक की अध्यक्षता राजेश प्रसाद, मंच संचालन अमरेंद्र प्रधान तथा धन्यवाद ज्ञापन उमेश यादव ने किया।
बैठक को शिक्षक नेता रघुनाथ शर्मा , सुरेश राय, अरबिंद गुप्ता, सुमित कुमार, नागेंद्र सिंह, अनिल कुमार , हरिओम सिंह, नूतन शाही , कु संगीता सिंह आदि ने संबोधित किया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed