हथुआ में पेड लगाने को लेकर गोलीबारी
मनरेगा के तहत सरकारी जमीन पर पेड लगाने को लेकर विवाद
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.हथुआ.गोपालगंज के हथुआ के सेमराव पंचायत के मुखिया रामाजी साह और मुखिया प्रत्याशी रहे अमरेंद्र कुमार राय उर्फ टप्पू राय के बीच मनरेगा के तहत पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में गोली चली है. विवाद महुआबारी बगीचे की सरकारी जमीन पर पेड़ लगाने को लेकर हुआ. टप्पू राय ने पेड लगाने का विरोध किया। विवाद में टप्पू के भाई गुड्डू राय ने हवाई फायरिंग की। इससे मुखिया के समर्थक आक्रोशित हो उठे. उन्होंने सेमराव-कुसौधी मार्ग जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज, नौतन व हथुआ पुलिस मौके पर पहुंची है। मीरगंज थाने ने इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
« जदयू का राग आरक्षण, गरीब सवर्णो को भी देंगे लाभ (Previous News)
(Next News) जन्मदिन पर पिता ने दिया था सोने की चेन और बिटिया ने केरल के दर्द को देखते हुए कर दिया दान »
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed