शिक्षक से जेल सुपरिटेंडेंट बने हथुआ के सुजीत राय
सुनील कुमार मिश्र,हथुआ, गोपालगंज। मेहनत,लगन व जज्बा हो तो दुनिया का कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। इसे सच साबित कर दिखाया है,हथुआ स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के शिक्षक सुजीत कुमार राय ने। प्रखंड के सीमावर्ती सीवान जिले के पचलखी गांव निवासी गोपालगंज जिले के पूर्व डीएम मुरलीधर राय व प्रभावती देवी के प्रतिभाशाली युवा पुत्र सुजीत ने बीपीएससी की परीक्षा में 342वां रैंक प्राप्त किया है। उनका चयन जेल सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। सुजीत अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत आईएएस पिता मुरलीधर राय की प्रेरणा को देते हैं। उनका कहना है कि आज सफलता को देखने के लिए पिता इस दुनिया में नहीं हैं। जिसका उन्हें काफी मलाल है। सुजीत कहते हैं कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं हैं। ईश्वर पर और स्वयं पर हमेशा विश्वास रखें,सपने जरूर सच होंगे। यहां बताते चले कि इसके पूर्व 2007 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी सुजीत ने साक्षत्कार दिया था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

फ़ाइल फ़ोटो
बीपीएससी में यह उनका चौथा प्रयास था। पहली बार वे बीपीएससी में इंटरव्यू तक पहुंचे और सफलता हासिल की। ज्ञात हो कि सुजीत के पिता मुरलीधर राय वर्ष 2005 से 2007 तक गोपालगंज जिले में डीएम पद पर तैनात थे। उनकी सफलता पर स्थानीय शिक्षकों सहित बुद्धजीवियों ने खुशी जाहिर की है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed