बरौली में रक्तदान, अब एम्बुलेंस की योजना
बिहार कथा, गोपालगंज, बरौली! आज समाज सेवी संस्था तपश्या फाउंडेशन के तत्वधान में संस्था के राज्य प्रवक्ता रमेश गुप्ता के अध्यक्षता में बरौली नगर पंचायत में विशाल रक्तदान शवीर का आयोजन किया जिसमें गोपलगंज सदर अस्पताल ब्लडबैंक के अधिकारी भी शामिल हुवे. रक्तदान शिविर का उद्घाटन बरौली नगर पंचायत सदस्य सह नगर पंचायत कैबिनेट मंत्री रामाश्रय प्रसाद जी ने किया। संस्था के राज्य प्रवक्ता रमेश गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था गरीब, निर्धन, असहाय रोगियो, के लिए स्वस्थ्य के क्षेत्र में ततपरता से कार्य कर रही है, तपश्या फाउंडेशन गरीबो के हित का संस्था है। रमेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही बरौली में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ करने की योजना पर तैयारी चल रही है संस्था के प्रबन्ध निदेशक प्रदीप देव एवं चेयरमैन अनुज कुमार सिंह जल्द ही मुफ्त एम्बुलेन्स सेवा का लोकार्पण भी करेंगे।
राज्य प्रवक्ता रमेश गुप्ता ने बताया कि शिविर के तैयारी पिछले 15 दिनों से तपश्या फाउंडेशन के द्वरा किया जा रहा था आज 51 यूनिट रक्तदान संस्था के स्वंसेवको द्वरा किया गया है जो आज अपने आप मे मिल का पत्थर साबित हो रहा है। सभी युवा रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए तथा कुल 51 यूनिट रक्तदान किए।संस्था द्वरा बरौली में आगे भी इस तरह का सामाजिक कार्य का प्रयोजन निरन्तर जारी रखा जाएगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed