गोपालगंज : लिंक फेल , रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य ठप

गोपालगंज:– लिंक फेल रहने के कारण बृहस्पतिवार को निबंधन कार्यालय का काम पूरी तरह ठप रहा। न कंप्यूटर चले और न ही कोई काम हो सका। लगभग 200 डीड पड़े रहे। एक पर भी काम शुरू नहीं हो सका। इस कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा। कई लोगों को निबंधन के लिए तिथि दी गई थी। लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन एक बार भी लिंक नहीं आया। जानकारी के अनुसार मीरगंज नगर मे स्थित निबंधन कार्यालय का सोमवार से ही लिंक फेल है । जिसके वजह से बृहस्पतिवार को भी पूरी तरह कार्य ठप रहा । रजिस्ट्री कार्यालय ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी है। बताया जा रहा है कि निबंधन कार्यालय मे जो टावर लगा है उसी के बगल मे एक माकन का निर्माण हो गया है जिसके वजह से टावर ठीक तरह से कार्य नही कर रहा है ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed