Gopalganj; प्रखंड मुखिया संघ के दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग, मुखिया पुत्र की मौत
Gopalganj.उचकागांव। उचकागांव की बलेसरा पीड़रा गांव में धावा बोल कर एक बाइक पर सवार पर तीन बदमाशों ने मुखिया व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष महातम चौधरी के दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। इलाज के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी मुखिया पुत्र सत्येन्द्र यादव की सदर अस्पताल में मौत हो गई। फायरिंग में जख्मी होने वालों में मुखिया ,उनकी पत्नी व परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल हैं।
मंगलवार की शाम को लगभग सवा सात बजे मुखिया महातम चौधरी अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान अचानक बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे व अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। मुखिया के साथ उनके अगल-बगल में परिवार के लोग भी बैठे थे। अचानक गोलीबारी से कोहराम मच गया। गांव के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीण जब तक मुखिया के दरवाजे की ओर पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने कम से कम दस राउंड फायरिंग की। भागते हुए भी अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। बाद में स्थानीय लोगों ने मुखिया व उसके परिवार के जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मौके पर उचकागांव पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस अपराधियों की तलाश में नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है। महातम चौधरी को जांघ में ,उनके पुत्र को पेट में गोली मारी गई। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मुखिया महातम चौधरी व नागेन्द्र यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed