गोपालगंज : कटेया प्रीमियर लिग पर सिवान का कब्जा।

कटेया (गोपालगंज):– स्थानीय प्रखण्ड के कटेया नगर के खेल के मैदान मे कटेया प्रीमियर लिग के फाइनल मैच मे बाबा इलेवन सिकटा हाटा और सलीम ऑटो मोबाइल सिवान की टीमें आमने सामने थी। सलीम आटो मोबाइल सिवान ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर मे नौ विकेट पर 141 रन बनाकर 142 रन का लक्ष्य बाबा इलेवन सिकटा हाटा को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिकटा हाटा के टीम ने पंद्रहवे ओवर में 10 विकेट गंवाकर 124 रन ही बना सकी। इस तरह से सिवान ने सिकटा हाटा को 17 रन से हराकर कटेया प्रीमियर लिग की ट्राफी अपने नाम किया। टॉस से ठीक पहले मुख्य अतिथि श्री प्रकाश मिश्र जेडएसएम सेमसंग मोबाइल व विकास शर्मा एएसएम सेमसंग मोबाइल मुजफ्फरपुर जोन ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया । इस मैच मे निर्णायक की भूमिका मे अनील जयसवाल और अली अख्तर थे। वही गणक की भूमिका मे मनीष वर्णवाल तथा कमेंट्रेटर संतोष चौबे व शमशाद अली रहे। मैच के हिरो रहे सिवान के उपेंद्र को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। उपेंदर ने अपने टीम के लिए 3.2 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पूरी सीरीज के ऑलराउंडर रहे सिवान के मेहदी हसन को दिया गया। इस मैच के विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि के हाथों ट्रॉफी दिया गया। इस मैच मे कटेया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, बब्लू कानू, संतोष चौबे,दीपू शुक्ला, दीपक चौबे, शैलेश यादव, पवन कुशवाहा के साथ सैकडों लोगों ने मैच का आनन्द लिया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed