बिहार में एक स्कूल ऐसा जहां जलावन रखे एक ही कमरे में चल रहा पूरा स्कूल !
खगड़िया। यहां सरकारी शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। तमाम दावों के बीच अभी भी पटरी पर व्यवस्था नहीं लौटी है। नव सृजित विद्यालयों की स्थिति सबसे दयनीय है। ऐसे विद्यालय भूमि, भवन और शिक्षक की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि जिन भूमि- भवन विहीन विद्यालयों को पास के विद्यालयों से टेग किया गया, वह भी एक ही कमरे में चल रहा है।
यहां एक सामुदायिक भवन में दो विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय भुरियाटाड़ी एक ही कक्ष में चल रहा है। जिस कक्ष में विद्यालय संचालित होता है उसमें ही जलावन रखा जाता है। यहां खुले में एमडीएम बनता है। इससे पठन-पाठन का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। छात्र परेशान हैं और अभिभावक हैरान। सूत्रों के अनुसार अधिकारी कागजी फाइल दौड़ाने में ही व्यस्त हैं।
यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की धज्जियां उड़ रही है। जानें सरकारी विद्यालयों का हाल गोगरी प्रखंड में वर्ष 2007-2008 में आबादी के हिसाब से 60 विद्यालयों के सृजन के बाद कुल 209 प्राथमिक व मध्य विद्यालय है। जिसमें 29 विद्यालयों को सृजन के बाद अब तक भवन मुहैया नहीं हो सका है। वहीं कई पुराने विद्यालय का भी भवन नहीं बना है। भवन के अभाव में वर्षों से ऐसे विद्यालयों का संचालन जैसे- तैसे हो रहा है। परंतु, विभागीय स्तर पर इस ओर समुचित ध्यान नहीं जा रहा है। अलबत्ता, विभाग ने कुछेक भवन विहीन विद्यालयों को पास के मध्य विद्यालय में आंशिक रुप से समायोजित किया है। ये समायोजित विद्यालय, मध्य विद्यालय में आवंटित एक कमरे में चल रहे हैं। इससे पठन-पाठन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अचरज है कि एक सामुदायिक भवन के एक कमरे में दो- दो विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसका उदाहरण राटन पंचायत की प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला है। दोनों सामुदायिक भवन में संचालित हो रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
बीइओ हरेंद्र रजक के अनुसार जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन नहीं बन सका। कई नव सृजित विद्यालय को पास के मध्य विद्यालयों में आंशिक तौर पर समायोजित किया गया है। अगर लोग जमीन मुहैया कराएं, तो भवन निर्माण कराया जाएगा। दूसरी ओर ऐसे विद्यालयों को मध्य विद्यालयों में पूर्ण रुप से समायोजन को लेकर विभाग को लिखा गया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed