शर्मनाक! सात साल की बच्ची के साथ पट्टीदारी के चाचा ने किया मुंहकाला
शर्मनाक! सात साल की बच्ची के साथ पट्टीदारी के चाचा ने किया मुंहकाला
बिहार कथा : गोपालगंज के मीरगंज थाने के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के पट्टीदारी के चाचा ने ही घटना को अंजाम दिया। घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला तब सामने आया जब बच्ची का रक्तस्त्राव शुरू हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया । इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को हुई। बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार व महिला थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित बच्ची से पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। वहीं चर्चा यह भी है कि बच्ची को इलाज के लिए परिजन सीवान व गोपालगंज के विभिन्न अस्पतालों में ले गए थे। जब किसी भी डॉक्टर के यहां इलाज नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे।
« हथुआ की बेटी जूही को दहेज के लिए जिंदा जलाया ! (Previous News)
(Next News) बिहार में लडकियों को बडी सौगात : इंटर पास करने पर 10 हजार, ग्रेजुएशन पर मिलेंगे 25 हजार »
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed